RAIPUR RASH DRIVEING : शराब घोटाले के आरोपी के बेटे पर रैश ड्राइविंग का आरोप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR RASH DRIVEING : Son of liquor scam accused charged with rash driving

रायपुर. रायपुर में रैश ड्राइविंग का एक मामला चर्चा में आ गया है। शराब घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी एन पुरोहित के बेटे आर्यन पुरोहित पर तेज रफ्तार थार से एक बच्चे को टक्कर मारने का आरोप लगा है। घटना के बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद स्थानीय लोगों और बच्चे की मां ने आर्यन को घेर लिया और विरोध जताया। इसी दौरान वीडियो में वह लोगों से बहस करते और चुनौती भरे अंदाज में बात करते नजर आ रहा है।

RAIPUR NEWS : सरकारी जमीन पर सड़क! पहुंची टीम, चला एक्शन

वायरल वीडियो में आर्यन कथित तौर पर यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि “मुझे हाथ लगाकर तो देखो” और “पुलिस बुला लो, मैं यहीं बैठा हूं।” इसके बाद वह सड़क किनारे खड़ी एक बाइक पर जाकर बैठ गया।

CG CONGRESS PROTEST: भूपेश बघेल के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन! 

घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नियमों के उल्लंघन और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोपों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह घटना बुधवार शाम की है।

अब पुलिस वीडियो फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH CRIME : SI पत्नी की मिली लाश

CHHATTISGARH CRIME : SI's wife's body found बिलासपुर। बलौदाबाजार यातायात...

BILASPUR HEAVY RAIN : 20 साल बाद डूबा बिलासपुर!

BILASPUR HEAVY RAIN : Bilaspur submerged after 20 years! बिलासपुर।...

SOMNATH SWABHIMAN YATRA : छत्तीसगढ़ का तीर्थ यात्री गायब!

SOMNATH SWABHIMAN YATRA : Chhattisgarh pilgrim disappears! अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ सरकार...