RAIPUR NEWS : सरकारी जमीन पर सड़क! पहुंची टीम, चला एक्शन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR NEWS : Road on government land! Team arrives, takes action

रायपुर. रायपुर के सेजबहार इलाके में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने अपनी जमीन पर हुए कथित अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। मंडल की टीम ने मौके पर पहुंचकर एक निजी बिल्डर द्वारा बनाई जा रही अनधिकृत सड़क को हटाकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया।

जानकारी के मुताबिक दीनदयाल आवास योजना के तहत सेजबहार फेस-1 कॉलोनी के लिए करीब 53 एकड़ जमीन गृह निर्माण मंडल को आवंटित की गई थी। इसी जमीन पर पहले 1435 एलआईजी मकानों की योजना बनाई गई थी, लेकिन भूमि विवाद के चलते 79 मकानों का निर्माण नहीं हो सका।

CG CONGRESS PROTEST: भूपेश बघेल के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन! 

हाल ही में जब मंडल ने अपनी करीब 18 हेक्टेयर भूमि का सीमांकन कराया तो जांच में सामने आया कि एक निजी बिल्डर ने जमीन के हिस्से पर कब्जा कर बिना अनुमति सड़क का निर्माण शुरू कर दिया है। सीमांकन रिपोर्ट में अतिक्रमण की पुष्टि होने के बाद अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई का फैसला लिया।

MODI-TRUMP MEETING: भारत पर हुआ हमला, तो अमेरिका आएगा आगे! 

कार्यपालन अभियंता नितेश कश्यप के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और बनाई गई सड़क को हटाकर जमीन को फिर से अपने कब्जे में लिया।

मंडल का कहना है कि यह जमीन उसकी महत्वपूर्ण परिसंपत्ति है और भविष्य में यहां नई आवासीय परियोजना विकसित की जाएगी। साथ ही साफ कर दिया गया है कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

चाय पर चर्चा

  पत्रकार दीपक तिवारी चर्चा एक ऐसे शख्स की, जो इन...

CHHATTISGARH : ऑफिस में शराब पीते पकड़े गए अफसर, मचा बवाल

CHHATTISGARH : Officer caught drinking alcohol in office, chaos...