RUSSIAN SHADOW FLEET TANKER SEIZED: भारत ला रहे तेल टैंकर को ब्रिटेन ने किया जब्त , भारतीय कप्तान अजय पंत गिरफ्तार! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

 

 

Russian Shadow Fleet Tanker Seized: Britain seizes oil tanker bound for India; Indian Captain Ajay Pant arrested!

RUSSIAN SHADOW FLEET TANKER SEIZED: रूस पर लगे पश्चिमी प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के आरोप में ब्रिटिश अधिकारियों ने इंग्लिश चैनल से एक रूसी तेल टैंकर को जब्त किया है।

ब्रिटेन ने इंग्लिश चैनल में रूसी शैडो फ्लीट का तेल टैंकर MV Smyrtos जब्त कर लिया। जहाज पर लगभग 1 लाख टन रूसी कच्चा तेल लदा था, जो भारत आ रहा था।

इस मामले में एक 38 वर्षीय भारतीय नागरिक को भी गिरफ्तार किया गया है।

भारतीय कप्तान अजय पंत पर ब्रिटेन के रूस-प्रतिबंध तोड़ने का आरोप है और उन्हें 10 साल तक की जेल हो सकती है।

रॉयल मरीन कमांडो ने 6 घंटे के ऑपरेशन में जहाज पर कब्जा कर लिया। यह जहाज कैमरून फ्लैग वाला था, जो रूस के Ust-Luga पोर्ट से निकला था और गुजरात के सिक्का पोर्ट आ रहा था।

एनसीए ने बताया कि अभी भी टैंकर पर 24 भारतीय और जॉर्जियाई क्रू सदस्य मौजूद हैं और वे जांच में सहयोग कर रहे हैं।

यह जहाज ब्रिटिश अधिकारियों की देखरेख में डॉर्सेट तट के पास खड़ा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related