CG SUSPENSION NEWS: लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, पांच पटवारी निलंबित! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG SUSPENSION NEWS: Major action against negligence; five Patwaris suspended!

 

 

CG SUSPENSION NEWS: कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा महासमुंद जिले में राजस्व कार्यों में लापरवाही और डिजिटल फसल सर्वेक्षण का लक्ष्य पूरा नहीं करने पर पांच पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है।

प्रशासन के अनुसार, वर्ष 2026-27 के डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) के तहत शेष खसरों की गिरदावरी के लिए पटवारियों को खसरा नंबर आवंटित किए गए थे। इनका PV ऐप के माध्यम से भौतिक सत्यापन कर 30 सितंबर 2026 तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद कुछ पटवारियों ने काम शुरू नहीं किया, जबकि कुछ की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई।

पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के बाद जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर प्रशासन ने निलंबन की कार्रवाई की।

 

निलंबित पटवारियों में बसना तहसील के उदय प्रकाश राजपूत, सरायपाली तहसील के जितेंद्र सिंह बाघ, महासमुंद तहसील के हरीश चंद्राकर और बागबाहरा तहसील के कंचन साहू एवं लुकेश यादव शामिल हैं।

जारी आदेश के अनुसार, संबंधित पटवारियों को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय संबंधित तहसील कार्यालय रहेगा। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related