THE SENDH LAKE: MoU with Ileseum and prestigious sports academies!
रायपुर, 10 अक्टूबर 2026। नवा रायपुर में प्रीमियम लाइफस्टाइल को नया आयाम देने की दिशा में द सेंध लेक सिटी ने Ileseum और प्रतिष्ठित स्पोर्ट्स एवं फिटनेस अकादमियों के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की। रायपुर के अमूनिया में आयोजित साइनिंग समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी और भारतीय बैडमिंटन के दिग्गज पुलेला गोपीचंद उपस्थित रहे। नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर 4 एवं 10 में 124 एकड़ में विकसित की जा रही यह इंटीग्रेटेड टाउनशिप लग्जरी विला, वाटरफ्रंट लिविंग, हॉस्पिटैलिटी, खेल और वेलनेस सुविधाओं को एक साथ उपलब्ध कराने की परिकल्पना पर आधारित है।
परियोजना में लग्जरी विला के साथ जेडब्ल्यू मैरियट होटल, इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर और प्रीमियम स्पोर्ट्स एवं लाइफस्टाइल क्लब जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं। परियोजना के प्रमोटर आयुष अग्रवाल ने श्रवण अग्रवाल और अनूप बंसल के साथ इसकी परिकल्पना साझा करते हुए बताया कि विश्वस्तरीय आर्किटेक्ट्स की मदद से आधुनिक डिजाइन, प्रकृति के करीब रहने और बेहतर सामुदायिक जीवन को ध्यान में रखकर विकास की योजना बनाई जा रही है। परियोजना का उद्देश्य निवासियों को आवास के साथ खेल, फिटनेस, मनोरंजन और वेलनेस से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
साझेदारी के तहत बैडमिंटन गुरुकुल बाय पुलेला गोपीचंद, माइकल फेल्प्स स्विमिंग अकादमी, सौरव घोषाल स्क्वैश अकादमी और FITTR के साथ सहयोग की घोषणा की गई। इन साझेदारियों के माध्यम से बच्चों, युवाओं और परिवारों को खेल प्रशिक्षण, स्वास्थ्य एवं फिटनेस से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा। आयुष अग्रवाल, श्रवण अग्रवाल और अनूप बंसल ने इस पहल को छत्तीसगढ़ में आधुनिक जीवनशैली, खेल और स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई संभावनाएं विकसित करने वाला कदम बताया। द सेंध लेक सिटी के जरिए नवा रायपुर में एक ऐसा आवासीय परिवेश तैयार करने का लक्ष्य है, जहां प्रीमियम सुविधाओं के साथ सक्रिय और बेहतर जीवनशैली को बढ़ावा मिल सके।
