RAMKRISHNA CARE CANCER INSTITUTE: ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता माह पर गुलाबी रोशनी से जगमगाया! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAMKRISHNA CARE CANCER INSTITUTE: Illuminated with pink light for Breast Cancer Awareness Month!

 

 

RAMKRISHNA CARE CANCER INSTITUTE: ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता माह के अवसर पर रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट को गुलाबी रोशनी से सजाया गया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को स्तन स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, असामान्य बदलावों पर ध्यान देने और समय पर चिकित्सकीय सलाह एवं जांच कराने के लिए प्रेरित करना है।

अस्पताल की कैंसर विशेषज्ञ टीम में डॉ. मौ रॉय, डॉ. रवि जायसवाल, डॉ. गौरव गुप्ता, डॉ. नवीन जैन, डॉ. नीरू केरकेट्टा, डॉ. अकेल्ला फणेंद्र और डॉ. रुचिर डाकड़ शामिल हैं।

विशेषज्ञों ने स्तन कैंसर की शुरुआती पहचान, आधुनिक उपचार तकनीकों और मरीजों को समन्वित देखभाल उपलब्ध कराने के महत्व पर जोर दिया।

डॉ. मौ रॉय ने महिलाओं से स्तन स्वास्थ्य के बारे में खुलकर बात करने और किसी भी असामान्य बदलाव को नजरअंदाज नहीं करने की अपील की। वहीं, डॉ. रवि जायसवाल ने आधुनिक उपचार विकल्पों और डॉ. गौरव गुप्ता ने उन्नत रेडिएशन तकनीकों की जानकारी दी।

अस्पताल की इस पहल का उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाना और महिलाओं को समय पर जांच एवं उचित उपचार के लिए प्रोत्साहित करना है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related