RAIPUR ANJANEYA UNIVERSITY: सृजन 5.0 का समापन, संस्कार सिटी स्कूल बना बेस्ट स्कूल! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR ANJANEYA UNIVERSITY: Srijan 5.0 Concludes; Sanskar City School Named Best School!

 

 

RAIPUR ANJANEYA UNIVERSITY: आंजनेय यूनिवर्सिटी और रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीन महोत्सव सृजन 5.0 का शनिवार को समापन हुआ।

8 से 10 अक्टूबर तक आयोजित इस आयोजन में करीब 250 स्कूलों के 7 हजार विद्यार्थियों ने खेल, कला, संस्कृति और तकनीक से जुड़ी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

संस्कार सिटी स्कूल, राजनांदगांव को बेस्ट स्कूल और डीएवी स्कूल मोनेट को ओवरऑल बेस्ट परफॉर्मेंस का पुरस्कार मिला।

चांसलर अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि सृजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानने और आत्मविश्वास बढ़ाने का मंच है। मुख्य अतिथि कांतिलाल जैन ने शिक्षा के साथ खेल और रचनात्मक गतिविधियों को जरूरी बताया।

डायरेक्टर डॉ. जयेंद्र नारंग ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है। धन्यवाद ज्ञापन डायरेक्टर एकेडमी डॉ. संध्या वर्मा ने किया।

महोत्सव में कबड्डी, क्रिकेट, बैडमिंटन, गायन, नृत्य, फैशन शो, रंगोली, फोटोग्राफी, मॉडल मेकिंग और कोडिंग सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को तीन लाख रुपये तक के नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिए गए।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related