BHILAI CHAIN SNATCHING : पूर्व सीएम के बंगले के सामने दिनदहाड़े महिला के गले से मंगलसूत्र पार! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BHILAI CHAIN ​​SNATCHING: Woman’s *Mangalsutra* snatched in broad daylight right in front of former CM’s bungalow!

 

 

BHILAI CHAIN SNATCHING : भिलाई-3 के पदुम नगर इलाके में एक्टिवा सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को निशाना बनाते हुए उनके गले से मंगलसूत्र झपट लिया और मौके से फरार हो गए।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि घटना पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास के पास हुई है।

वारदात की सूचना मिलने के बाद पुरानी भिलाई पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

इस वारदात ने शहर में एक बार फिर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related