CG Crime News: Police assaulted while taking action against illegal liquor!
CG CRIME NEWS: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ मोचीपारा के रविदास नगर में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।
आरोप है कि मौके पर मौजूद कुछ युवक और महिलाएं पुलिसकर्मियों से उलझ गए और उनके साथ झूमाझटकी व मारपीट की।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। वीडियो में एक युवक अपने कपड़े उतारता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उसे अवैध शराब के साथ पकड़ा था। वीडियो में कुछ महिलाएं भी पुलिसकर्मियों से बहस करती और अभद्र व्यवहार करती नजर आ रही हैं।
पुलिस ने FIR दर्ज कर घटना में शामिल लोगों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
