RAAS GARBA 2026: A grand three-day Garba event!
RAAS GARBA 2026: महाराष्ट्र मंडल की युवा समिति शारदीय नवरात्र पर 16 से 18 अक्टूबर तक तीन दिवसीय रास गरबा 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर शनिवार को महाराष्ट्र मंडल परिसर में अध्यक्ष अजय मधुकर काले, उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल और सचिव चेतन गोविंद दंडवते ने रास गरबा पोस्टर का विमोचन किया।
बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों, समितियों के पदाधिकारियों, महिला केंद्रों की संयोजिकाओं- सह संयोजिकाओं के साथ युवा समिति की समन्वयक डा. शुचिता देशमुख, प्रमुख शुभम् पुराणिक, समीक्षा टोले प्रमुख रूप से उपस्थिति रहीं। युवा समिति के प्रमुख शुभम् पुराणिक ने बताया कि गरबा महोत्सव में सिर्फ पारंपरिक गरबा गीतों पर ही सांस्कृतिक गरबा किया जाएगा। आयोजन पूर्णतः सुरक्षित और पारिवारिक वातावरण के साथ संपन्न होगा।
सचिव चेतन दंडवने ने कहा कि महाराष्ट्र मंडल के सभासदों के अलावा बाहर से आने वाले केवल उन लोगों को ही गरबा स्थल पर प्रवेश दिया जाएगा, जो मंडल के किसी सभासद के रिफ्रेंस से या उसके साथ यहां आएं हों। इस अवसर पर प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ परिधान, अनुशासन और सर्वश्रेष्ठ डांसर को पुरस्कृत भी किया जाएगा। आयोजन की गरिमा बनाए रखने के लिए युवा समिति द्वारा पास बनाए गए हैं है। एंट्री पास के लिए मंडल कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
