AZAM KHAN BAIL: Azam Khan released from Dasna Jail; his son says, “Tiger is back.”
AZAM KHAN BAIL: गाजियाबाद जिला कारागार से लंबे इंतजार के बाद आखिरकार समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान रिहा हो गए।
उनकी रिहाई के मौके पर जेल के बाहर समर्थकों का जमावड़ा लगा। आजम खान के बेटे एवं विधायक अब्दुल्ला आजम ने उत्साह जताते हुए कहा– टाइगर इज बैक।
विधायक अब्दुल्ला आजम ने कहा कि उनके पिता को राजनीतिक साजिश के तहत जेल में रखा गया था, लेकिन न्यायालय ने सच का साथ दिया और आज वह आजाद होकर बाहर आ गए हैं।
जेल से निकालकर सपा नेता आजम खान ने सबसे पहले अपने बेटे को चूमा और दुलारा। इसके बाद उन्होंने अपने समर्थकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। जेल से निकलते ही वो सीधे अपने गाड़ी में बैठे और अपने बेटों के साथ रामपुर के लिए निकल गए।
बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ईडी द्वारा की गई आजम खान की गिरफ्तारी को अवैध माना और उन्हें अंतरिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।
इसके बाद गाजियाबाद कोर्ट में जमानत की औपचारिकताएं पूरी होने पर बुधवार को उन्हें गाजियाबाद जिला कारागार से रिहा किया गया। हालांकि ईडी ने इस रिहाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है जिस पर फैसला 19 नवंबर को आएगा।


