NAXAL DUMP: Large cache of Naxal weaponry, including rifles and grenades, seized
NAXAL DUMP: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन में छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में हथियार और स्फोटक सामग्री बीडीडीएस की टीम ने हिक्केर जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाकर 2 अग्निशस्त्र, 31 जिंदा कारतूस सहित बड़ी मात्रा में नक्सलियों साहित्य बरामद किया है.
गढ़चिरौली पुलिस को जानकारी मिली थी कि नक्सलियों ने पोस्टे गर्देवाडा हद्दी के हिक्केर जंगल परिसर में स्फोटक साहित्य छिपाकर रखा है. पुलिस अधीक्षक गडचिरोली एम. रमेश के मार्गदर्शन में विशेष अभियान पथक गडचिरोली व प्राणहिता की 5 टुकड़ियां और बीडीडीएस के 2 पथक सर्च अभियान के लिए रवाना किए गए.
जंगल परिसर में विशेष अभियान पथक द्वारा सर्च अभियान चलाकर बीडीडीएस के जवानों ने परिसर की गहन जांच की, तो वहां से – 1 नग 12 बोर राइफल, 1 नग एयर गन राइफल, 13 नग .303 जिंदा कारतूस, 18 नग 8 एमएम जिंदा कारतूस, 3 नग ग्रेनेड, 18 नग बीजीएल सेल, 2 नग बीजीएल लॉन्चर, 10 नग डेटोनेटर, 21 नग सुराका सेल, 1 नग होंडा कंपनी का इलेक्ट्रिक जनरेटर, 22 नग वायर बंडल और बड़ी मात्रा में अन्य माओवादी साहित्य बरामद किया गया.
भूतकाल में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने और घातपात की कार्रवाई के लिए नक्सली इस तरह के शस्त्र और स्फोटक साहित्य का इस्तेमाल करते थे. अंतरराज्यीय सीमावर्ती भाग के दुर्गम जंगल का फायदा उठाकर यह साहित्य तैयार कर गुप्त रूप से जंगल में जमीन में छिपाया जाता था. इसका इस्तेमाल नक्सल सप्ताह, चुनाव आदि के दौरान सुरक्षा बलों पर हमले के लिए किया जाता था.


