UTTARAKHAND BUS ACCIDENT: बस गहरी खाई में गिरी, 8 की दर्दनाक मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

UTTARAKHAND BUS ACCIDENT: Bus plunges into deep gorge; 8 die in tragic accident

 

 

UTTARAKHAND BUS ACCIDENT: उत्तराखंड में मंगलवार सुबह ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर गूलर बाजार के पास यात्रियों से भरी एक बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे पानी में जा गिरी.

हादसा इतना भीषण था कि बस में सवार यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 26 लोग घायल हुए हैं.

बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे. मंगलवार सुबह गूलर बाजार के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गदेरे में जा गिरी थी.

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई.

बचाव दल ने मौके पर पहुंचते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया. शुरुआती कार्रवाई में करीब 26 घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related