CG NEWS: शिक्षा मंत्री की अफसरों को दो टूक, लापरवाही बर्दाश्त नहीें

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: Education Minister’s stern message to officials—negligence will not be tolerated.

 

 

CG NEWS: स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आज शिक्षा विभाग के संभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में निर्धारित समय-सीमा के भीतर पाठ्यक्रम पूर्ण कराना सुनिश्चित करें तथा शैक्षणिक गतिविधियों की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए।

सभी संभागीय अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करें और जहां शासन के निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है, वहां संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

शिक्षा मंत्री ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि शिक्षकों के अवकाश पर जाने से विद्यार्थियों की पढ़ाई एवं परीक्षा की तैयारी प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

इसके लिए वैकल्पिक अध्यापन व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने तिमाही परीक्षा परिणामों का मूल्यांकन कर कमजोर विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार लाने तथा अर्धवार्षिक एवं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कराने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही जिलों में नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों की प्रगति पर चर्चा की गई। शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिए कि प्रत्येक शनिवार विद्यालयों में कम से कम एक घंटे योग एवं खेल गतिविधियों में बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

इसके साथ ही स्काउट-गाइड एवं एनसीसी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा शारीरिक शिक्षा शिक्षकों (पीटीआई) के प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि विद्यालयों में प्रमुख राष्ट्रीय दिवसों, त्योहारों, उत्सवों एवं वीर शहीदों की जयंती पर सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इन आयोजनों में अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित कर उनमें राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास किया जाए।

शिक्षा मंत्री ने सभी विद्यालयों में ‘हमारा स्वच्छ स्कूल’ अभियान के अंतर्गत नियमित साफ-सफाई एवं स्वच्छता गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना आवश्यक है। स्वच्छता अभियान में विद्यार्थियों और शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित हो। बैठक में शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों एवं कर्मचारियों से संबंधित लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की।

उन्होंने आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (डीडीओ) से संबंधित सेवा पुस्तिका एवं पासबुक सत्यापन की स्थिति की समीक्षा करते हुए माहवार शिविर अथवा बैठक आयोजित कर प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पेंशन प्रकरणों, निलंबन संबंधी मामलों तथा शिक्षा विभाग से जुड़े न्यायालयीन प्रकरणों की समीक्षा कर समयबद्ध कार्रवाई करने को कहा।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related