ANCHALA GIRI SUSPENDED : डेढ़ लाख की रिश्वत, अब GST अफसर पर गिरी गाज!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ANCHALA GIRI SUSPENDED : Bribe of Rs 1.5 lakh, now GST officer in trouble!

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर में डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ी गई GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है। ACB की ट्रैप कार्रवाई के करीब 24 घंटे के भीतर यह कार्रवाई की गई। अधिकारी के साथ कथित बिचौलिए इमरान मेमन को भी गिरफ्तार किया गया है।

मामला ई-वे बिल से जुड़े एक प्रकरण का है। कांकेर निवासी कारोबारी शोएब रंगरेज ने ACB में शिकायत की थी कि उनका वाहन रोक दिया गया है। वाहन छुड़ाने और मामले में राहत देने के बदले आंचला गिरी डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांग रही हैं।

शिकायत का सत्यापन करने के बाद ACB जगदलपुर की टीम ने 21 नवंबर को जाल बिछाया। तय योजना के मुताबिक अधिकारी के निवास पर रिश्वत की रकम पहुंचाई गई, जहां टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। जांच में इमरान मेमन की मध्यस्थ के रूप में भूमिका सामने आई। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस कार्रवाई के दौरान अधिकारी के घर के बाहर नाली में नोटों के बंडल फेंके जाने की बात भी सामने आई। इसके बाद ACB ने उनके निवास पर तलाशी शुरू की। अब जांच केवल रिश्वत तक सीमित नहीं है। टीम आय से अधिक संपत्ति के संदेह में दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य लेनदेन की पड़ताल कर रही है।

फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी है। अब जांच में यह देखना होगा कि संपत्ति से जुड़े मामले में और क्या खुलासे होते हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related