CG CONGRESS DISPUTE: कांग्रेस के दो नेताओं के बीच हुई मारपीट!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CONGRESS DISPUTE: Altercation breaks out between two Congress leaders!

 

CG CONGRESS DISPUTE: छत्तीसगढ़ के अंतागढ़ में कांग्रेस के पूर्व विधायक अनूप नाग और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश ठाकुर के बीच मारपीट की घटना सामने आने से एक बार फिर कांग्रेस में मची कलह को उजागर किया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की मेडिकल दुकान में दोनों नेताओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी देखते ही देखते विवाद में तब्दील हो गयी।

मामला इतना बढ़ गया कि हाथापाई तक पहुंच गया। घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हलचल मच गई और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में अंतागढ़ थाने पहुंच गए।

गौरतलब है कि कांग्रेस से निष्कासित पूर्व विधायक अनूप नाग की पार्टी में वापसी को लेकर पिछले कुछ समय से राजनीतिक चर्चाएं चल रही थी। ऐसे में पार्टी के दो प्रमुख नेताओं के बीच हुई इस घटना ने अंतागढ़ की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है।

फिलहाल दोनों नेताओं के बीच विवाद की वास्तविक वजह सामने नहीं आई है। घटना को लेकर पुलिस की आधिकारिक जानकारी और विस्तृत तथ्यों का इंतजार है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related