JHARKHAND NEWS: एनटीपीसी टंडवा प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

JHARKHAND NEWS: Accident at NTPC Tandwa project; three workers dead

 

JHARKHAND NEWS: झारखंड में स्थित एनटीपीसी की एक्सटर्नल सीएचपी परियोजना में टेकअप ट्रॉली गिरने से वहां काम कर रहे तीन मज़दूरों की मौत हो गई.

 

यह हादसा राज्य के चतरा ज़िले के टंडवा थाना क्षेत्र स्थित एनटीपीसी की एक्सटर्नल सीएचपी परियोजना के परिसर में हुआ.

 

हादसे में हुईं इन मौतों की पुष्टि चतरा ज़िला के पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने बीबीसी न्यूज़ हिंदी से की है.

 

उन्होंने बताया कि “परियोजना में कोल कन्वेयर बेल्ट के जंक्शन नंबर-1 पर हुए इस हादसे में तीन मज़दूरों की मौके पर मौत हो गई. जबकि गंभीर रूप से घायल एक मज़दूर अस्पताल में इलाजरत है.”

इस प्लांट में निर्माण कार्य सिम्पलेक्स नाम की कंपनी के माध्यम से कराया जा रहा था. इसी दौरान ये हादसा हुआ है.

 

हादसे के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से शोक व्यक्त किया है और ज़िला प्रशासन को घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने और प्रभावित पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related