FLASH FLOOD NEPAL: नेपाल में फिर बाढ़, बिहार भी अलर्ट! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

FLASH FLOOD NEPAL: Floods strike Nepal again; Bihar also on alert!

 

FLASH FLOOD NEPAL: नेपाल के गोरखा जिले में रविवार सुबह बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक बाढ़ आने से कई घर और पुल बह गए, जबकि चार लोग लापता हैं।

उनकी तलाश के लिए राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बाढ़ से 341 मेगावाट क्षमता वाले बूढ़ी गंडकी हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के निर्माण कैंप और उपकरणों को भी नुकसान पहुंचा है।

नेपाल के ऊपरी पहाड़ी इलाके में भूस्खलन के कारण चुन्चुब्री स्यारी नदी का रास्ता बंद हो गया था। इससे पानी जमा हो गया और बाद में तेज बहाव के साथ नीचे की ओर आया। सुबह करीब 4 बजे बाढ़ का पानी बस्तियों में घुस गया, जिसके बाद लोगों को घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा।

नेपाल में बाढ के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने नदी किनारे बसे लोगों को SMS भेजकर सतर्क किया है । गोरखा जिला पुलिस कार्यालय के इंस्पेक्टर आकाश कंडेल के मुताबिक, सिरदिबास और धारचे ग्रामीण नगरपालिका के खोर्लाबेसी, माछाखोला, सोती, अरखेत और आरुघाट के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

नेपाल में आई बाढ़ के बाद बिहार में भी गंडक नदी के किनारे बसे इलाकों पर संभावित असर को लेकर चिंता बढ़ सकती है। बूढ़ी गंडकी का पानी आगे त्रिशूली नदी से जुड़ता है। इसके बाद पानी देवघाट के पास नारायणी नदी में पहुंचता है, जो भारत में गंडक नदी के नाम से बिहार में प्रवेश करती है और आगे गंगा में मिल जाती है।

यदि पानी का बहाव बढ़ता है, तो पश्चिम चंपारण, गोपालगंज और वैशाली जैसे जिलों पर असर पड़ सकता है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि नेपाल में आई बाढ़ से बिहार में नदी का जलस्तर कितना बढ़ेगा। फिलहाल इसे संभावित खतरे के रूप में ही देखा जा रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related