Amit Shah on BJP Victory: Amit Shah’s scathing attack on Rahul Gandhi—the public has delivered a resounding reply in the democracy!
AMIT SHAH ON BJP VICTORY: असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी के उपचुनावों में भाजपा की जीत के बाद केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा की चुनावी नतीजों और विपक्ष के कथित झूठ, भ्रम और दुष्प्रचार का जनता ने करारा जवाब दिया हैं ।
राहुल गांधी और विपक्षी INDI गठबंधन पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि राहुल गांधी और INDI गठबंधन के कथित दुष्प्रचार के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लगातार चुनावी जीत दर्ज कर रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि जनाधार खो चुके विपक्षी दल हार के बाद संस्थाओं पर सवाल उठाते हैं, लेकिन जनता उनके राजनीतिक रवैये को पहचान चुकी है।
शाह के मुताबिक, चुनावी नतीजे भाजपा के प्रति जनता के अटूट विश्वास को दर्शाते हैं। उन्होंने राजस्थान और त्रिपुरा के निकाय चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सफलता का भी उल्लेख किया।
केंद्रीय मंत्री ने चुनावी सफलता के लिए संबंधित राज्यों के नेताओं, प्रदेश अध्यक्षों और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, पश्चिम बंगाल में भाजपा नेतृत्व, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी सहित पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की।
