CHHATTISGARH: On the arrest of Saurabh Chandrakar, Chief Minister Vishnu Deo Sai says—many revelations to follow soon!
CHHATTISGARH: महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप किंग सौरभ चंद्राकर को आज रायपुर में विशेष सीबीआई अदालत में पेश करेगी। दिल्ली रवान होने से पहले मीडिया से बात करते हुए सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी और भारत वापसी को बड़ी सफलता बताते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) समेत सभी केंद्रीय एजेंसियों को बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि आरोपी से पूछताछ के बाद महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सौरभ चंद्राकर को पकड़ने के लिए CBI लगातार प्रयास कर रही थी। अब उसे भारत लाया जाना जांच एजेंसी के लिए बड़ी सफलता है। मुख्यमंत्री साय ने उम्मीद जताई कि सौरभ चंद्राकर की भारत वापसी के बाद जांच में तेजी आएगी और मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।
महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में लंबे समय से अलग-अलग जांच एजेंसियां वित्तीय लेनदेन, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क और कथित मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिल्ली प्रवास के दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से उनकी मुलाकात होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इन मुलाकातों का विस्तृत आधिकारिक कार्यक्रम उपलब्ध नहीं कराया गया है।


