TV ACTOR ANUJ THAKUR: टीवी एक्टर अनुज ठाकुर का हुआ निधन, शोक में परिवार व फैंस

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

TV ACTOR ANUJ THAKUR: TV actor Anuj Thakur has passed away; family and fans are in mourning.

 

 

TV ACTOR ANUJ THAKUR: हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक संजय गुप्ता की मौत की खबर से नही उभरे थे की अब टीवी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अनुज ठाकुर के निधन की खबर सामने आ रही है।

बंधन सात जन्मों का जैसे कई धारावाहिक से फैंस का दिल जीतने वाले 33 साल के अनुज ठाकुर के आकस्मिक निधन से हर कोई हैरान है।

उनके दोस्त और टीवी इंडस्ट्री के कास्टिंग डायरेक्टर रूपेश सोनर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर उनकी मौत की पुष्टि करते हुए लिखा है- मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि तुम अब हमारे बीच नहीं रहे। तुम सिर्फ एक दोस्त ही नहीं, बल्कि मेरे छोटे भाई जैसे थे।

हमने साथ मिलकर कई प्रोजेक्ट्स की योजना बनाई थी। मुझे आज भी याद है कि कैसे मैंने तुम्हारे शुरुआती दिनों के संघर्षों को देखा और तुम्हारे पूरे सफर का गवाह बना।

जीवन सच में अनिश्चित है, इसका कोई भरोसा नहीं। यह मानना बहुत दुखद है कि तुम इतनी जल्दी चले गए। यह खबर सच नहीं लगती। तुम्हें हमेशा याद रखा जाएगा, मेरे भाई। ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे।

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में रूपेश ने अनुज की मौत की कारण भी बताया है और कहा- करीब तीन दिन पहले उसकी मौत हुई है। मैं उसके घर गया, परिवार वालों से मिला। तब पता लगा कि उसे नींद में दौरा आया था, सुबह 4:30 बजे, जब उसके फोन का अलार्म बजा, तो उनकी मां उसे जगाने गईं, लेकिन अनुज नहीं उठा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related