CHHATTISGARH : Big decision for government employees, new option in pay scale
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। अब राज्य के कर्मचारियों को क्रमोन्नति वेतनमान या समयमान वेतनमान में से किसी एक विकल्प को चुनना होगा।
सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के मुताबिक 31 मार्च 2026 तक नियुक्त करीब 4.07 लाख कर्मचारियों को एक महीने के भीतर अपनी पसंद बतानी होगी। अगर कर्मचारी तय समय में विकल्प नहीं चुनते हैं तो उन्हें स्वतः क्रमोन्नति वेतनमान योजना में शामिल माना जाएगा।
CHHATTISGARH : ऑफिस में शराब पीते पकड़े गए अफसर, मचा बवाल
वहीं 1 अप्रैल 2026 या उसके बाद नियुक्त होने वाले कर्मचारियों को सिर्फ समयमान वेतनमान का ही लाभ मिलेगा। चुना गया विकल्प अंतिम होगा और भविष्य में बदला नहीं जा सकेगा।
क्रमोन्नति वेतनमान में लंबे समय तक पदोन्नति न मिलने पर भी उच्च वेतन स्तर का लाभ मिलता है, जबकि समयमान वेतनमान में सेवा अवधि के आधार पर वेतन बढ़ता है।
RAIPUR VISAKHAPATNAM CORRIDOR : गडकरी सड़क से करेंगे कॉरिडोर का रियल टेस्ट
नई व्यवस्था के तहत अलग-अलग विभागों की अलग वेतन योजनाएं खत्म होकर एक समान सिस्टम लागू किया जाएगा, जिससे प्रशासनिक प्रक्रिया आसान होने की बात कही जा रही है।
