VIRAL VIDEO: GST Deputy Commissioner Ambika arrested red-handed while accepting a bribe!
VIRAL VIDEO: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में विजिलेंस टीम द्वारा जीएसटी विभाग के डिप्टी कमिश्नर अंबिका सिंह को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि अंबिका सिंह ने एक कारोबारी से जीएसटी फाइल के निपटारे और रिटर्न से जुड़े कामों के लिए रिश्वत की मांग की थी।
कारोबारी ने विजिलेंस विभाग से इसकी शिकायत की जिसके बाद विजिलेंस टीम ने 16 जुलाई को भेलूपुर क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में ट्रैप बिछाया और आरोपी अधिकारी को कथित तौर पर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।
इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें विजिलेंस की टीम द्वारा डिप्टी कमिश्नर को गिरफ्तार किया जा रहा है।
इस दौरान उनके द्वारा विरोध भी जताया जा रहा है. फिलहाल इस मामले को लेकर वाराणसी जनपद में भी चर्चा का दौर जारी है की रिटर्न फाइल के नाम पर जीएसटी ऑफसर इस प्रकार का भ्रष्टाचार कर रहे हैं.
