CG Nursing Staff Strike: Nursing staff have now announced a strike!
CG NURSING STAFF STRIKE: नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ संघ अपनी एक सूत्रीय मांग ग्रेड पे की मांग को लेकर 18 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है।
संगठन ने कहा है कि दिवाली से पहले मांग पूरी नहीं हुई तो प्रदेश के 10 मेडिकल कॉलेजों से जुड़े अस्पतालों में काम बंद किया जाएगा। छत्तीसगढ़ नर्सिंग हड़ताल में नियमित, संविदा और डेली वेजेस कर्मचारी शामिल होंगे।
रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय में 9, 10 और 11 सितंबर को कर्मचारियों ने दो घंटे प्रदर्शन किया था। संगठन के मुताबिक लगातार प्रदर्शन के बावजूद मांग पर अब तक कोई ठोस फैसला नहीं हुआ है।
नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन के अनुसार अगले हफ्ते जगदलपुर, कांकेर और राजनांदगांव मेडिकल कॉलेजों में भी दो घंटे का सांकेतिक विरोध किया जाएगा।
संगठन का दावा है कि प्रदेशभर के नर्सिंग कर्मचारी एक ही मांग को लेकर एकजुट हो रहे हैं। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने और स्कूटी रैली निकालने की अनुमति भी मांगी है। छत्तीसगढ़ नर्सिंग हड़ताल की सूचना सरकार को करीब 50 दिन पहले देने की बात कही गई है।
