BILASPUR NEWS: लेक्चरर पर प्रिंसिपल को गाली देने का आरोप! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BILASPUR NEWS: Lecturer accused of abusing principal!

 

 

BILASPUR NEWS: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गवर्नमेंट हाई सेकंडरी स्कूल लोहर्सी (सोन) में एक लेक्चरर पर प्रिंसिपल से गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगा है।

इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रिंसिपल ने मामले की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी, मस्तूरी BEO और पचपेड़ी थाने में की है।

 

शिकायत के मुताबिक, उपस्थिति को लेकर लेक्चरर ने प्रिंसिपल से गाली-गलौज की और धमकाया। शिकायत में उनके कथित तौर पर यह कहने का जिक्र है, “बार-बार देख लूंगा, तू मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता, मैं तुम्हें प्रिंसिपल नहीं मानता।”

उपस्थिति रजिस्टर पर साइन करने के बाद लेक्चरर ने पुरानी CL की जगह गुरुवार की छुट्टी दर्ज करने की मांग की। आरोप है कि उन्होंने गुरुवार की CL नहीं लिखने के लिए भी दबाव बनाया। इस दौरान बीच-बचाव करने वाले दूसरे स्टाफ सदस्यों को भी धमकाने का आरोप लगाया गया है।

विवाद के दौरान संकुल समन्वयक घटना का वीडियो बना रहे थे। आरोप है कि लेक्चरर ने उनका कॉलर पकड़ लिया और कहा, “गांव वाले हो, देख लूंगा।” प्रिंसिपल ने अपनी शिकायत में भविष्य में अपने साथ किसी तरह की शारीरिक घटना होने की आशंका भी जताई है।

फिलहाल  मामले की जांच की जा रही है और शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि की प्रक्रिया जारी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related