CG POLITICS: 10 लाख पेड़ कटने की नौबत: सुखदेव भगत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Politics: Situation leading to the felling of 10 lakh trees – Sukhdev Bhagat

 

CG POLITICS: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान आज रायपुर स्थित राजीव भवन में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सरकार की कार्यशैली पर जमकर तीखे हमले किए।

सुखदेव भगत ने कहा कि अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जिस समुदाय से आते हैं उनका आचरण उसके विपरीत है। उनके कृत्य व कार्य शैली कारपोरेट घरानों जैसी है।

हसदेव अरण्य क्षेत्र के जल, जंगल, जमीन को गैरों के हाथ नहीं जाने देने के लिए कांग्रेस हमेशा प्रतिबद्ध रही। छत्तीसगढ़ में जब कांग्रेस की सरकार थी विधानसभा में प्रस्ताव पारित हुआ था हसेदव समेत किसी भी कोल ब्लॉक की नीलामी नहीं होने दी जाएगी।

भाजपा की इस सरकार में दस लाख पेड़ कटने की नौबत है। कहा जा रहा है प्रभावित लोगों का विस्थापन करेंगे। सवाल यह कि क्या पर्यावरण की कीमत पर विस्थापन करेंगे।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related