DELIMITATION BILL SUPPORT : Why did Modi post an old video?
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण को लेकर 7 महीने पुराना वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। 53 सेकेंड के वीडियो में उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण की राह में आने वाली हर बाधा को सरकार दूर करेगी और अपना वादा पूरा करेगी।
मोदी ने कहा कि विरोध करने वाली पार्टियां महिलाओं की संसद और विधानसभाओं में भागीदारी बढ़ाने से उन्हें नहीं रोक पाएंगी। उन्होंने महिला आरक्षण के लिए देश की नारी शक्ति का आशीर्वाद मिलने की बात भी कही। यह वीडियो 18 अप्रैल 2026 को देश के नाम संबोधन का है।
इधर, परिसीमन बिल को लेकर सरकार के समर्थन में नए दल जुड़ रहे हैं। शरद पवार की NCP (SP), जगनमोहन रेड्डी की YSRCP और अब एमके स्टालिन की DMK ने समर्थन का ऐलान किया है। इन तीनों दलों के कुल 34 सांसद हैं।
लोकसभा में DMK के 22, NCP (SP) के 8 और YSRCP के 4 सांसद हैं। इनके समर्थन से सरकार के पक्ष में आंकड़ा 354 तक पहुंचने का दावा है, जबकि दो-तिहाई बहुमत के लिए 360 वोट जरूरी बताए जा रहे हैं। यानी सरकार अभी 6 वोट पीछे है।
परिसीमन पर INDIA गठबंधन ने भी मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बैठक की। AAP और बीजद ने अभी अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है।
अब सवाल है कि क्या सरकार बाकी 6 सांसदों का समर्थन जुटाकर बिल पारित करा पाएगी?


