CHHATTISGARH : Rs 71 crore approved for teachers’ salaries!
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन भुगतान को लेकर बड़ी राहत मिली है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने 12 जिलों के स्कूलों के लिए कुल 71 करोड़ 57 लाख रुपये की वित्तीय मंजूरी दी है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक, जिलों को जरूरत के अनुसार अलग-अलग राशि आवंटित की गई है। इसमें बिलासपुर को सबसे ज्यादा 29 करोड़ 6 लाख रुपये मिले हैं। इसके बाद सूरजपुर को 7 करोड़ 47 लाख और सक्ती को 6 करोड़ 10 लाख 50 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को 5 करोड़ 31 लाख रुपये, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर को 4 करोड़ 70 लाख 50 हजार और मुंगेली को 3 करोड़ 85 लाख रुपये दिए गए हैं।
जांजगीर को 3 करोड़ 32 लाख, कोरिया को 2 करोड़ 65 लाख, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को 2 करोड़ 61 लाख और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को 2 करोड़ 56 लाख रुपये मिले हैं।
वहीं नारायणपुर के लिए 2 करोड़ 54 लाख और दंतेवाड़ा के लिए 1 करोड़ 39 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
इस मंजूरी से संबंधित जिलों में वेतन भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है। लंबे समय से वेतन व्यवस्था को लेकर इंतजार कर रहे शिक्षकों और कर्मचारियों को अब राहत मिलने की संभावना है।


