DELIMITATION BILL : परिसीमन पर INDIA ब्लॉक का बड़ा विरोध!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DELIMITATION BILL : Big protest from INDIA block on delimitation!

रायपुर। परिसीमन बिल को लेकर विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद आरोप लगाया कि परिसीमन लोकतंत्र के लिए खतरा है और भाजपा पूरी सत्ता अपने हाथ में लेने की कोशिश कर रही है।

खड़गे ने कहा कि सरकार बहुमत के दम पर लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। उन्होंने नए परिसीमन में SC-ST सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग की और आरोप लगाया कि प्रस्तावित बिल में इसका स्पष्ट प्रावधान नहीं है।

उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए। खड़गे ने कहा कि जिस आयोग पर वोटर लिस्ट से करोड़ों लोगों के नाम हटाने के आरोप हैं, उसे परिसीमन की जिम्मेदारी देना ठीक नहीं है। उन्होंने ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में प्रक्रिया निष्पक्ष होने पर संदेह जताया।

खड़गे ने दावा किया कि सीटों की संख्या 850 तक बढ़ाने की योजना देश के लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा सकती है। विपक्ष इस बिल का विरोध करेगा।

इससे पहले सोनिया गांधी के आवास पर INDIA ब्लॉक के सांसदों की बैठक हुई, जिसमें परिसीमन बिल के विरोध पर सहमति बनी। राहुल गांधी शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

वहीं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि बिल का विरोध करने वालों को देश माफ नहीं करेगा। उन्होंने दावा किया कि प्रस्ताव में हर राज्य, वर्ग और महिलाओं के हितों का ध्यान रखा गया है।

कांग्रेस और शिवसेना ने सांसदों को विशेष सत्र में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

राजभाषा दिवस विशेष : छत्तीसगढ़ी ला बोले म लजाथन काबर ?

  छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर अंशुमान शर्मा का संदेश, बोले...