RAIPUR DRUG CASE : ड्रग्स केस में 3 को 20 साल की सजा!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR DRUG CASE : 3 sentenced to 20 years in drug case!

रायपुर. रायपुर के चर्चित ड्रग्स तस्करी मामले में स्पेशल NDPS कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। 9 आरोपियों में से 3 को दोषी ठहराते हुए 20-20 साल की कैद की सजा सुनाई गई है। दोषियों में आर्यन ठाकरे, नाइजीरियाई नागरिक इनोसेंट और शुभम सोनी शामिल हैं। वहीं बाकी 6 आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया।

न्यायाधीश शैलेष शर्मा की अदालत ने यह फैसला सुनाया। मामले में कुल 20 लोगों की गवाही हुई। सरकारी वकील स्वामी शर्मा के मुताबिक, आरोपी हिमाचल प्रदेश के कसोल से ड्रग्स खरीदकर छत्तीसगढ़ में सप्लाई करते थे।

मामला साल 2024 में टिकरापारा थाने में दर्ज हुआ था। पुलिस ने कमल विहार में कार्रवाई के दौरान शुभम सोनी के पास से चरस, MDMA टैबलेट, पिस्टल, नकदी और मोबाइल बरामद किए थे। जांच में रायपुर से कसोल और दिल्ली तक सप्लाई नेटवर्क सामने आया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी अलग-अलग लोगों के जरिए ड्रग्स मंगाते थे और बैंक खातों में रकम जमा कराते थे। कसोल के होटल से जुड़े आरोपियों के जरिए कोकीन और अन्य नशीले पदार्थ रायपुर पहुंचाए जाते थे।

इस मामले में पुलिस ने कुल 9 लोगों को आरोपी बनाया था। लंबी सुनवाई और गवाहों के बयान के बाद कोर्ट ने 3 आरोपियों को दोषी माना, जबकि 6 को राहत दे दी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related