CHHATTISGARH : लंबे समय बाद भूपेश-देवेंद्र एक मंच पर!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Bhupesh-Devendra on the same stage after a long time!

भिलाई। भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सेक्टर-4 में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक देवेंद्र यादव और कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत एक मंच पर नजर आए। लंबे समय बाद भूपेश और देवेंद्र की एक साथ मौजूदगी ने राजनीतिक चर्चा तेज कर दी।

कार्यक्रम में दोनों नेताओं के समर्थकों ने अपने-अपने नेता के समर्थन में नारेबाजी की। हालांकि, बाद में दोनों नेताओं ने समर्थकों को नारे लगाने से रोकते हुए एकजुटता का संदेश दिया।

भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं से चुनाव को गंभीरता से लेने की अपील की। उन्होंने महंगाई, बिजली बिल और राशन व्यवस्था को जनता से जुड़े प्रमुख मुद्दे बताते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पहले भी भिलाई में जीतती रही है और इस बार भी जीत हासिल करेगी।

विधायक देवेंद्र यादव ने टिकट वितरण को लेकर कहा कि जनता के बीच सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी बनाया जाना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ऐसे लोगों को टिकट मिलने पर पार्टी कार्यकर्ता पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बिजली बिल और स्मार्ट मीटर को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कुनकुरी और खैरागढ़ के बिजली बिलों के उदाहरण देते हुए बढ़ते बिलों पर सवाल उठाए।

कांग्रेस के इस सम्मेलन को भिलाई नगर निगम चुनाव की रणनीति और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related