BANK STRIKE: टली बैंकों की हड़ताल, बातचीत के बाद लिया गया फैसला! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BANK STRIKE: Bank strike deferred; decision taken after talks!

 

 

BANK STRIKE: इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ( UFBU ) के बीच रविवार (27 सितंबर) की रात मीटिंग हुई। इसमें 28 से 30 सितंबर तक होने वाली हड़ताल के फैसले को टाल दिया गया है।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, वित्त मंत्रालय ने पांच दिन काम और दो दिन छुट्टी के प्रस्ताव पर कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई है। बैंक कर्मचारी संघों की ओर से 5 दिवसीय कार्य सप्ताह पर सहमति बनने का दावा किया गया था, जिसे सरकारी सूत्रों ने खारिज कर दिया है।

UFBU द्वारा जारी किए गए हालिया सर्कुलर के अनुसार, बैंकों में बचे हुए सभी शनिवारों को छुट्टी घोषित करने की मांग पर विचार करने के लिए IBA और UFBU की एक उच्च स्तरीय समिति का जल्द गठन किया जाएगा।

सर्कुलर में यह भी स्पष्ट किया गया है कि 8 मार्च 2024 की बैठक के लंबित मुद्दों को भी जल्द से जल्द निपटाया जाएगा।

इन सकारात्मक कदमों को देखते हुए UFBU ने अपना प्रस्तावित आंदोलन और देशव्यापी हड़ताल फिलहाल टालने का फैसला किया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related