CG VIDHAN SABHA: The issue of fertilizer allocation and fake Gram Sabha echoed in the question hour!
CG VIDHAN SABHA: छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का आज 16 जुलाई को चौथा दिन है। प्रश्नकाल में कांग्रेस विधायक दलेश्वर साहू ने उर्वरक आवंटन का मुद्दा उठाते हुए कुछ स्थानों में लक्ष्य के विरुद्ध ज्यादा खाद देने का आरोप लगाया है।
सदन में इस सवाल का जवाब देते हुए प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि सब कुछ नियमों के अनुसार हुआ है, इसलिए जांच की कोई आवश्यकता नहीं है। मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में 14 लाख 6 हजार 555 मीट्रिक टन खाद का आवंटन हुआ है। सहकारिता क्षेत्र में 64% व निजी क्षेत्र में 36% खाद दिया गया है।
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि तिल्दा ब्लॉक में 3 गांव के किसान आंदोलनरत हैं। कांग्रेस ने दिनभर थाने का घेराव किया। सरपंच, सचिव के खिलाफ FIR क्यों नहीं हो रही है। लाभांवित इंडस्ट्री के मालिकों का नाम FIR में क्यों नहीं है।
लीपापोती कर गांव की जमीन को आबंटित करना चाहता हैं। गांव की जमीन चारागाह की जमीन है। सरकार कूटरचना कर के सब काम कर रही है।
मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि सेवा ग्राम ये पिछली सरकार का विषय है और सरकार पूरी प्रक्रिया को नियमों के अनुरूप आगे बढ़ाएगी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सदन में कहा कि जो भी नियमानुसार प्रक्रिया और दस्तावेज उपलब्ध हैं, उनकी प्रति संबंधित सदस्यों को उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि किसी भी स्तर पर बिजनेस रूल का उल्लंघन न हो। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का उद्देश्य सेवाग्राम का संचालन और अधिक बेहतर एवं पारदर्शी तरीके से करना है। इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे ताकि व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके।
