CG DRUG-FREE INDIA: नशामुक्ति के संदेश के साथ चौथे दिन भी जारी रही पदयात्रा!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG DRUG-FREE INDIA: The foot march continued for the fourth day, carrying the message of a drug-free society!

 

 

CG DRUG-FREE INDIA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्ष के सेवा संकल्प को साकार करने, नशामुक्त समाज के निर्माण, जनजागरण और जनसेवा के संदेश को लेकर रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में चल रही पदयात्रा के चौथे दिन भी अभियान उत्साह और जनभागीदारी के साथ जारी रहा। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक  पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में निकली पदयात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों एवं बस्तियों से होकर गुजरी। इस दौरान विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने आम नागरिकों, व्यापारियों, दुकानदारों एवं राहगीरों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं, क्षेत्र की आवश्यकताओं और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी साझा की।

पदयात्रा की शुरुआत शारदा चौक से हुई। यहां डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद पदयात्रा तात्यापारा चौक पहुंची, जहां खूबचंद बघेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। पदयात्रा आगे नवीन मार्केट होते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज जी की प्रतिमा के पास पहुंची, जहां विधायक  पुरन्दर मिश्रा ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

पदयात्रा के दौरान विधायक  पुरन्दर मिश्रा ने सड़क किनारे फल्ली का ठेला लगाने वाले दुकानदार से आत्मीयता के साथ बातचीत की। उन्होंने सरकार के कामकाज तथा शासन की योजनाओं का लाभ मिलने के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया।

पदयात्रा आगे बढ़ते हुए आरोग्य अमृतुल्य चाय दुकान पहुंची। यहां विधायक  पुरन्दर मिश्रा ने रुककर तात्यापारा वार्ड निवासी  ईश्वर चंद्र शर्मा जी से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने स्थानीय लोगों से क्षेत्र की स्थिति एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

इसके बाद पदयात्रा विनोद हलवाई होटल पहुंची, जहां विधायक ने स्थानीय लोगों एवं व्यवसायियों से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने वार्ड की समस्याओं एवं विकास कार्यों की जानकारी ली और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया।

पदयात्रा के दौरान राजेंद्र गल्ला भंडार पहुंचकर अशोक से मुलाकात की गई। विधायक ने उनसे वार्ड की स्थिति एवं स्थानीय आवश्यकताओं के संबंध में चर्चा की। इसके बाद जय बाबा ट्रेडर्स एवं अन्य किराना दुकानों पर पहुंचकर व्यापारियों एवं आम नागरिकों से मुलाकात की गई।

इस दौरान लोगों से नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया गया। विधायक  पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि नशे से दूर रहना केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि परिवार और समाज के उज्ज्वल भविष्य से जुड़ा संकल्प है। युवाओं को नशे से बचाकर उन्हें शिक्षा, रोजगार, खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना इस अभियान का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।

पदयात्रा रामसागर पारा होते हुए राठौर चौक पहुंची। यहां हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की गई तथा भगवान हनुमान जी को पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

राठौर चौक के समीप पान ठेले पर रुककर विधायक  पुरन्दर मिश्रा ने स्थानीय लोगों से संवाद किया और नशामुक्ति एवं जनजागरण अभियान के उद्देश्य की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने युवाओं और नागरिकों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने का आह्वान किया।

पदयात्रा आगे बढ़ते हुए गुरुनानक चौक पहुंची, जहां श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित किए गए। इसके पश्चात शासकीय निवेदिता अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, गुरुनानक चौक, रायपुर परिसर में चौथे दिन के जनजागरण अभियान का समापन हुआ।

पूरे अभियान के दौरान विधायक  पुरन्दर मिश्रा ने आम नागरिकों के बीच पहुंचकर सीधे संवाद को प्राथमिकता दी। पदयात्रा का उद्देश्य नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ जनता से सीधे जुड़कर उनकी समस्याओं को सुनना, क्षेत्र की आवश्यकताओं को समझना तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना रहा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्ष के सेवा संकल्प को साकार करने की दिशा में यह अभियान सेवा, जनजागरण और सामाजिक सहभागिता का संदेश दे रहा है।

लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष  प्रफुल्ल विश्वकर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी अशोक बजाज, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अकबर अली , पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक पांडे , वरिष्ठ भाजपा नेता  ओंकार बैस , जिला मंत्री अर्चना हुकरे ,जिला सह-कार्यालय मंत्री अनूप खेलकर , एमआईसी सदस्य  अवतार सिंह  सहित बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

सभी सम्माननीय पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति ने पदयात्रा को और अधिक सार्थक एवं प्रभावी बनाया। विधायक  पुरन्दर मिश्रा ने सभी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related