CG DOUBLE MURDER : 4 convicted in double murder, Kuldeep gets 10 years!
सूरजपुर. सूरजपुर के चर्चित हत्याकांड में सोमवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया। प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और बेटी की हत्या के मामले में कोर्ट ने चार आरोपियों को दोषी माना है। अब सजा के बिंदु पर 8 अक्टूबर को सुनवाई होगी।
वहीं, प्रधान आरक्षक उदय सिंह पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश के मामले में आरोपी कुलदीप साहू को कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई है।
SUKMA FLOOD : सुकमा बाढ़ पीड़ितों को 10 हजार एक्स्ट्रा! CM साय का बड़ा ऐलान
कोर्ट में दोनों मामलों की सुनवाई को लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। सुरक्षा को देखते हुए न्यायालय परिसर में पुलिस बल भी तैनात रहा।
पेशी के दौरान कुलदीप साहू का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह मुस्कुराता हुआ नजर आ रहा है और वीडियो बनाए जाने की बात करता दिख रहा है। उसके कथित लहजे को लेकर भी चर्चा हो रही है।
क्या था पूरा मामला?
13 अक्टूबर 2024 की रात सूरजपुर में प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और मासूम बेटी की हत्या कर दी गई थी। इससे पहले चौपाटी में विवाद के दौरान कुलदीप साहू पर प्रधान आरक्षक पर खौलता तेल फेंकने का आरोप लगा था।
पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान उस पर पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने की कोशिश का भी आरोप लगा। बाद में प्रधान आरक्षक के किराए के मकान में पत्नी और बेटी नहीं मिलीं। घर में खून और बाहर चाकू मिलने के बाद तलाश शुरू हुई, जिसके बाद दोनों के शव शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर मिले थे।
