JAGDALPUR FLOOD ALERT : Another flood threat! Jagdalpur alert
जगदलपुर। जगदलपुर में बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं है। नवरंगपुर जिला प्रशासन की ओर से डेम का एक गेट खोलने की सूचना के बाद बस्तर प्रशासन अलर्ट हो गया है।
आशंका है कि देर रात इंद्रावती नदी का जलस्तर फिर बढ़ सकता है। इसके चलते नदी किनारे की निचली बस्तियों में 3 से 4 फीट तक पानी बढ़ने की संभावना जताई गई है।
CG DOUBLE MURDER : डबल मर्डर में 4 दोषी, कुलदीप को 10 साल!
स्थिति को देखते हुए नगर निगम और जिला प्रशासन ने नदी तट के आसपास रहने वाले लोगों से दोबारा राहत शिविरों में जाने की अपील की है। लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।
इंद्रावती पहले ही खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है और हाल के दिनों में जगदलपुर में बड़े पैमाने पर राहत-बचाव अभियान चलाया गया है।
