CG CRIME NEWS: DJ डांस प्रतियोगिता में एक युवक की हुई हत्या, तीन गंभीर घायल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME NEWS: Man murdered at a DJ dance competition; three others critically injured

 

 

CG CRIME NEWS: महासमुंद जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम कोल्दा में DJ डांस प्रतियोगिता के दौरान दो गुटों के बीच मारपीट के बाद चाकूबाजी की घटना सामने आई है।

इस हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, DJ डांस प्रतियोगिता देखने के लिए आसपास के गांवों से युवक पहुंचे थे। इसी दौरान दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और फिर चाकूबाजी शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि घटना रात करीब 10:30 बजे की है।

चाकूबाजी में ग्राम कोमा निवासी डेनिल दीवान की जान चली गई। वहीं मनु दीवान, सोमनाथ दीवान और मनीष दीवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तीनों घायलों को उपचार के लिए महासमुंद के सोहम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है

घटना की सूचना मिलते ही खल्लारी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, वारदात में ग्राम आंवराडबरी और ग्राम कन्हारपुरी के चार युवकों की भूमिका होने का संदेह जताया जा रहा है। पुलिस ने संदेह के आधार पर चार युवकों को पूछताछ के लिए लिया है।

पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच के बाद ही घटना में शामिल लोगों और विवाद के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related