UK POLITICS: माइक बंद होने पर भड़के कांग्रेस विधायक

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

UK POLITICS: Congress MLA furious after microphone is switched off

 

UK POLITICS: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में जौलजीबी मेले के मंच पर धारचूला विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हरीश सिंह धामी माइक बंद किए जाने से नाराज हो गए।

उन्होंने पहले माइक फेंका, फिर मंच से नीचे उतरकर साउंड ऑपरेटर की ओर कुर्सी फेंकी। वीडियो में वह कुर्सी से साउंड ऑपरेटर को मारने की कोशिश करते भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धारचूला से चुनाव लड़ने की चुनौती भी दी।

हरीश धामी का आरोप है कि जौलजीबी मेले में उन्हें अध्यक्षता की जिम्मेदारी तो दी गई, लेकिन अपनी बात रखने का मौका नहीं मिला।

अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है। इस पर उत्तराखंड बीजेपी ने कांग्रेस विधायक हरीश धामी के व्यवहार की आलोचना की है। पार्टी ने आरोप लगाया कि विधायक ने सार्वजनिक मंच पर गाली-गलौज की, माइक फेंका और अपशब्द कहे। बीजेपी ने कहा कि जनता सब देख रही है और समय आने पर इसका जवाब देगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related