RAIPUR FIRE NEWS: Two cylinders explode at a food park; 6 shops gutted!
RAIPUR FIRE NEWS: छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर स्थित फूड पार्क में भीषण आग की चपेट में करीब आधा दर्जन दुकानें आ जाने से हड़कंप मच गया।
देखते ही देखते आग लपटों ने मौके पर रखे दो गैस सिलेंडरों को निशाना बनाते हुए इनमें जोरदार ब्लास्ट हो गया, जिससे दहशत का माहौल बन गया।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और करीब आधा दर्जन दुकानें जलकर खाक हो गईं।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत शुरू कर दी। सिलेंडर ब्लास्ट के चलते आग बुझाने में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल, दमकल की टीम आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई है।


