JAMSHEDPUR FIRING CASE : जमशेदपुर से भागे, अंबिकापुर में दबोचे गए 4 शूटर!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

JAMSHEDPUR FIRING CASE : 4 shooters who fled from Jamshedpur were caught in Ambikapur!

अंबिकापुर. अंबिकापुर पुलिस ने जमशेदपुर गोलीकांड से जुड़े बताए जा रहे चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद चारों कार से झारखंड से निकलकर छत्तीसगढ़ की ओर भागे थे।

झारखंड पुलिस की सूचना के बाद ओडिशा और छत्तीसगढ़ में वाहनों की जांच तेज की गई थी। इसी दौरान मणिपुर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक आर्टिगा कार को रोका गया। तलाशी और पहचान के बाद कार सवार चारों लोगों को हिरासत में लिया गया।

SUKHDEV BHAGAT CG VISIT : सुखदेव भगत के आते ही कांग्रेस का एक्शन प्लान तैयार!

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में चारों का संबंध जमशेदपुर में हुई गोलीबारी से सामने आया है। इस घटना में तीन लोगों को गोली लगने की बात कही जा रही है, जिनकी हालत गंभीर बताई गई है।

चारों की गिरफ्तारी के बाद झारखंड पुलिस की टीम अंबिकापुर पहुंच गई है। मेडिकल जांच के बाद आरोपियों को झारखंड पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा। आगे की पूछताछ में गोलीकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जाएगी।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related