RDA NEWS: मंत्री की पत्नी की कंपनी को जमीन के बदले प्लॉट देने का लगा आरोप! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RDA NEWS: Allegation of allotting a plot in Saddu to the minister’s wife’s company in exchange for land in Kachna!

 

 

RDA NEWS: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के RDA लाभांडी-कचना-सड्डू नगर विकास योजना में भू-खंडों के आबंटन को लेकर RDA की ओर से फाइनल प्लॉट आबंटन की जानकारी सार्वजनिक किए जाने के बाद मंत्री केदार कश्यप की पत्नी की कंपनी को 20 करोड़ का प्लॉट देने का आरोप लगाया गया है।

कांग्रेस के चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और समाजसेवी डॉ. राकेश गुप्ता ने पूरे मामले को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को पत्र भेजा है। उन्होंने लाभांडी-कचना-सड्डू नगर विकास योजना को निरस्त करने और भू-खंडों के पुनर्गठन एवं आबंटन की पूरी प्रक्रिया की जांच कराने की मांग की है।

डॉ. गुप्ता का दावा है कि कंपनी को सड्डू में प्लॉट नंबर 25, करीब 2,168 वर्गमीटर यानी 23,327 वर्गफीट जमीन दी जा रही है। उनके मुताबिक यह प्लॉट प्रस्तावित MR-43 सड़क के पास है

डॉ. गुप्ता का आरोप है कि नगर विकास योजना में इस जमीन को शामिल किए जाने के बाद कंपनी को सड्डू में प्लॉट नंबर 25 दिया जा रहा है।

उनका कहना है कि राधिका पैलेस प्राइवेट लिमिटेड की कचना स्थित जमीन को योजना में प्लॉट नंबर 71 के रूप में दर्शाया गया है, जिसे सार्वजनिक सुविधा के लिए आरक्षित बताया गया है।

RDA के CEO अवनीश शरण ने कहा कि उन्हें डॉ. राकेश गुप्ता की ओर से लगाए गए आरोपों की जानकारी नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘अगर दावा-आपत्ति आती है तो कमेटी उन आपत्तियों की जांच करेगी। उसके बाद ही फैसला किया जाएगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related