CHHATTISGARH : Officer caught drinking alcohol in office, chaos ensues
खैरागढ़. छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां जिला आबकारी कार्यालय के कर्मचारियों का कार्यालय में शराब पीते हुए कथित वीडियो वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया।
वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने तुरंत जांच के आदेश दिए और मामले को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।
RAIPUR VISAKHAPATNAM CORRIDOR : गडकरी सड़क से करेंगे कॉरिडोर का रियल टेस्ट
जांच में आरोप सही पाए जाने पर मुख्य लिपिक वीरेंद्र सिंह यादव और सहायक ग्रेड-3 सुजीत पूरी गोस्वामी को निलंबित कर दिया गया है। आदेश में कहा गया कि कार्यालयीन समय में शराब का सेवन सिविल सेवा आचरण नियमों का गंभीर उल्लंघन है।
CG VIRAL VIDEO : बिलासपुर रेल मंडल में विवादित वीडियो वायरल
यह घटना उसी विभाग से जुड़ी है जो जिले में शराब के नियंत्रण और नियमों की निगरानी करता है, ऐसे में मामला और भी संवेदनशील हो गया है।
फिलहाल विभागीय जांच जारी है और आगे रिपोर्ट के आधार पर और कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

