IIT Bombay Suicide Case: Professor Suryanarayana Doolla suspended; IIT apologizes!
IIT BOMBAY SUICIDE CASE: महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के निवासी साहिल वाकोडे के परिवार और साथी छात्रों द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आया है।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। मामले में संबंधित प्रोफेसर को नामजद आरोपी बनाया गया है और आगे की जांच मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है।
घटना के विरोध में 20 सितंबर की देर रात सैकड़ों छात्र IIT बॉम्बे के मुख्य गेट पर एकत्र हो गए और धरना शुरू कर दिया। स्थिति को संभालने के लिए IIT बॉम्बे के डायरेक्टर शिरीष बी. केदारे खुद मौके पर पहुंचे और करीब तीन घंटे तक प्रदर्शनकारी छात्रों से संवाद किया। छात्रों ने आरोपी प्रोफेसर के निलंबन, निष्पक्ष जांच समिति के गठन, पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे और सार्वजनिक माफी की मांग रखी। प्रशासन ने छात्रों की सभी 18 मांगों को स्वीकार करते हुए लिखित सहमति जताई, जिसके बाद प्रोफेसर को निलंबित किया गया।
