CG Teacher Recruitment: Recruitment announced for 854 posts!
CG TEACHER RECRUITMENT: छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग ने व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री की ओर से स्कूल शिक्षा विभाग में 5 हजार शिक्षकीय पदों पर भर्ती की घोषणा के तहत यह भर्ती निकाली जा रही है।
व्याख्याता पदों के लिए चयन परीक्षा छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) द्वारा आयोजित की जाएगी। परीक्षा की संभावित तिथि 29 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।
हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत में सबसे अधिक 120-120 पद रखे गए हैं। वहीं भौतिकी के 94 तथा राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल और अर्थशास्त्र में 100-100 पद शामिल हैं।
यह रहा आदेश

