IRAN-AMERICA DISPUTES: ईरान ने अमेरिका के सामने 7 शर्तें रखीं! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

IRAN-AMERICA DISPUTES: Iran has placed 7 conditions before the US!

 

 

IRAN-AMERICA DISPUTES: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका से बातचीत शुरू करने के लिए सात शर्तें रखी हैं।

अमेरिका ने इराक, बहरीन, ओमान, सऊदी अरब, ईरान, कतर, लेबनान, कुवैत और जॉर्डन में रह रहे अपने नागरिकों को सतर्क रहने को कहा है।

विभाग ने चेतावनी दी है कि संघर्ष तेजी से बढ़ सकता है। उड़ानें रद्द हो सकती हैं, हवाई क्षेत्र बंद हो सकते हैं और यात्रा व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इसलिए नागरिकों को एयरपोर्ट और एयरलाइन की ताजा जानकारी पर नजर रखने को कहा गया है।

अमेरिकी विदेश विभाग ने यह भी कहा है कि खतरा सिर्फ पश्चिम एशिया तक सीमित नहीं है। ईरान और उसके समर्थक समूह दुनिया के दूसरे हिस्सों में अमेरिकी हितों, कंपनियों और नागरिकों से जुड़े स्थानों को निशाना बना सकते हैं।

ईरान के सुरक्षा परिषद सचिव मोहसिन रेजाई ने कहा है कि कतर ने मध्यस्थ के रूप में ईरान की शर्तें अमेरिका तक पहुंचा दी हैं। अब ईरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जवाब का इंतजार कर रहा है।

अमेरिकी सुरक्षा चेतावनी में ईरान समर्थित हूतियों की गतिविधियों का भी जिक्र किया गया है। अमेरिका के मुताबिक, हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की है, जिसमें नागरिक हवाई अड्डे भी शामिल रहे हैं।

सऊदी अरब ने कहा है कि हूतियों ने राजधानी रियाद पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला करने की कोशिश की, जिसे सऊदी सेना ने रास्ते में रोक दिया। हूती प्रवक्ता याह्या सरी ने दावा किया कि उन्होंने रियाद और सऊदी तेल कंपनी अरामको की सुविधाओं को निशाना बनाया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related