CG VIRAL VIDEO : बिलासपुर रेल मंडल में विवादित वीडियो वायरल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG VIRAL VIDEO : Controversial video goes viral in Bilaspur Railway Division

बिलासपुर. बिलासपुर रेल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों से पैसे मांगने को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि कुछ किन्नरों ने यात्रियों से बदसलूकी की और ट्रेन में अश्लील हरकतें करते हुए डांस का वीडियो वायरल हो गया, जिससे मामला और भड़क गया।

RAIPUR RASH DRIVEING : शराब घोटाले के आरोपी के बेटे पर रैश ड्राइविंग का आरोप

इसके बाद रजिया किन्नर और राजा किन्नर के दो गुट आमने-सामने आ गए और दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष थाने तक पहुंच गए, जहां भी देर तक हंगामा चलता रहा।

RAIPUR NEWS : सरकारी जमीन पर सड़क! पहुंची टीम, चला एक्शन

जानकारी के मुताबिक दोनों गुटों के बीच लंबे समय से ट्रेनों में पैसे मांगने और इलाके के दबदबे को लेकर विवाद चल रहा है। इसी रंजिश के चलते तनाव बढ़ा और मारपीट की स्थिति बन गई।

वायरल वीडियो को लेकर एक पक्ष ने दावा किया है कि यह पुराना है और उन्हें बदनाम करने के लिए अब इसे दोबारा वायरल किया जा रहा है। वहीं दूसरे पक्ष के आरोपों के बाद मामला और उलझ गया है।

पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और थाने में हुए हंगामे के बाद प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH CRIME : SI पत्नी की मिली लाश

CHHATTISGARH CRIME : SI's wife's body found बिलासपुर। बलौदाबाजार यातायात...

BILASPUR HEAVY RAIN : 20 साल बाद डूबा बिलासपुर!

BILASPUR HEAVY RAIN : Bilaspur submerged after 20 years! बिलासपुर।...

CG CRIME : बेमेतरा में महिला के कई टुकड़े …

CG CRIME : Woman found in several pieces in...

SOMNATH SWABHIMAN YATRA : छत्तीसगढ़ का तीर्थ यात्री गायब!

SOMNATH SWABHIMAN YATRA : Chhattisgarh pilgrim disappears! अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ सरकार...