CG CONGRESS PROTEST: भूपेश बघेल के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Congress Protest: Congress members protest over an objectionable social media post against Bhupesh Baghel!

CG CONGRESS PROTEST: सोशल मीडिया पर कथित रूप से भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित किए जाने के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भिलाई-3 थाना परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया।

बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता थाने पहुंचे और पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज करने तथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की.

कांग्रेस पदाधिकारियों का आरोप था कि सुनियोजित तरीके से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग किया जा रहा है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस संगठन व्यापक आंदोलन करेगा।

पुलिस ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रदर्शन के दौरान थाना परिसर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात रहा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related