SHIV SENA UBT SPLIT : A major blow to Uddhav Thackeray? 7 MPs in a mood of rebellion!
रायपुर डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा सियासी तूफान उठता दिख रहा है। चर्चा है कि Uddhav Thackeray की शिवसेना (UBT) के कई सांसद पार्टी छोड़ सकते हैं।
CHHATTISGARH BJP KISAN MORCHA: भाजपा किसान मोर्चा की नई टीम घोषित, देखें किसे मिली जिम्मेदारी…
खबरों के मुताबिक, 9 लोकसभा सांसदों में से 6 से 7 सांसदों के Eknath Shinde गुट की शिवसेना में जाने की अटकलें तेज हैं। इसी बीच पार्टी ने सभी सांसदों को दिल्ली में होने वाली संसदीय समिति की बैठक में शामिल होने का व्हिप जारी कर दिया है।
सूत्रों का दावा है कि जो सांसद बैठक में नहीं पहुंचेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है। इस पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक गलियारों में ‘ऑपरेशन टाइगर’ नाम दिया जा रहा है।
CHHATTISGARH BJP KISAN MORCHA: भाजपा किसान मोर्चा की नई टीम घोषित, देखें किसे मिली जिम्मेदारी…
वहीं, शिवसेना (UBT) नेता Sanjay Raut ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि सांसदों को तोड़ने के लिए करोड़ों रुपये के ऑफर दिए जा रहे हैं। दूसरी तरफ पार्टी ने लोकसभा स्पीकर Om Birla को पत्र लिखकर किसी भी बागी गुट को मान्यता नहीं देने की मांग की है।
अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या 2022 की तरह उद्धव ठाकरे को फिर एक बड़ा राजनीतिक झटका लगने वाला है या पार्टी अपने सांसदों को एकजुट रखने में सफल होगी।

