CG CRIME: ACB का एक्शन, रिश्वत लेते हुए CEO समेत 3 कर्मचारी गिरफ्तार! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

CG Crime: ACB action – 3 employees, including the CEO, arrested while accepting a bribe!

 

CG CRIME: सक्ती जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने  कार्रवाई करते हुए जनपद पंचायत के सीईओ सहित तीन लोगों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, जनपद पंचायत सक्ती के CEO निखिल कश्यप, सहायक ग्रेड-3 अविनाश ठाकुर और भृत्य लच्छन भानु पर एक हितग्राही का करीब 12 लाख रुपये का चेक जारी करने के बदले आरोपियों ने 2 लाख रुपये कमीशन की मांग की थी।

शिकायत मिलने के बाद ACB बिलासपुर की टीम ने मामले का सत्यापन कराया।

शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप में आरोपियों को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

ACB की टीम ने जनपद पंचायत कार्यालय सक्ती में दबिश देकर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया।

कार्रवाई के दौरान कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इस कार्रवाई के बाद ACB अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related