Mamata Banerjee in HC: Mamata refuses to accept defeat; challenges the matter in the Calcutta High Court!
MAMATA BANERJEE IN HC: TMC प्रमुख पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को भवानीपुर विधानसभा सीट पर अपनी बड़ी हार को कलकत्ता उच्च न्यायालय में चुनौती दे दी।
उन्होंने चुनाव परिणाम को निरस्त करने और मतों की पुनर्गणना कराने की मांग करते हुए याचिका दायर की है।
इस सीट पर उन्हें भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के हाथों 15,015 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।
ममता बनर्जी ने याचिका में मतदान से जुड़े सभी रिकॉर्ड, दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) को सुरक्षित रखने तथा तत्काल सील करने की मांग की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ की आशंका को रोका जा सके।
भवानीपुर विधानसभा सीट की मतगणना के दौरान TMC और भाजपा के एजेंटों के बीच तीखी नोकझोंक और हंगामे की खबरें सामने आई थीं।
उस दौरान ममता बनर्जी भी काउंटिंग सेंटर पहुंची थीं और बाद में उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए थे।
ऐसे में भवानीपुर चुनाव परिणाम को लेकर दायर नई याचिका ने राज्य की राजनीति में एक नई बहस छेड़ दी है।

